Rain Alert: बिहार-UP में बारिश का बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में ओलावृष्टि-बर्फबारी के आसार, जानिए आज मौसम का मिजाज

UP MP Bihar Rain Alert: बिहार समेत कई राज्यों में बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं किन राज्यों में ज्यादा बारिश के आसार हैं।

UP MP Bihar Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, दक्षिण भारत के कई शहरों में भी बादल बरस सकते हैं। साथ ही उत्तराखंड के 7 जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आइये जानते हैं कौन से राज्य मौसम की मार सबसे ज्यादा झेलने जा रहे हैं।

UP MP Bihar Rain Alert

बिहार में बारिश

सूर्य खेल रहा लुका छिपी का खेल

यूपी में सोमवार की सुबह से कभी धूप तो कभी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 26 से 27 फरवरी को यूपी की राजधानी लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। वहीं, बिहार के जमुई जिले के चकाई, झाझा, सोनो, सिकंदरा, लक्ष्मीपुर, नवादा जिले के रजौली और नवादा में, बांका जिला के बौसी, चांदन, धौरैया और कटोरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई है। 27 फरवरी को राजधानी पटना सहित 14 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 25 फरवरी को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 दर्ज किया गया। वहीं, मधुबनी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा। इसके अधिकांश जिलों में रात्रि का तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियसके बीच रिकॉर्ड हुआ।

End of Feed