पटना

VIDEO: भागलपुर में चंद सेकेंड में वाटर टैंक गंगा नदी में समाया, डर के साये में जी रहे लोग

बिहार के भागलपुर में एक जलमीनार देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया। इसे 14 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। बता दें कि गंगा में पानी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कटाव जारी है। लोग डर के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं।

Image

वाटर टैंक पानी में समाया।

Photo : Times Now Digital

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में गंगा नदी का बढ़ रहा है, जिसका असर अब रिहायशी इलाकों में दिखने लगा है। भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड अंतर्गत ममलखा पंचायत के वार्ड एक स्थित जल नल योजना की जलमीनार महज 10 सेकेंड में गंगा में समा गया। बता दें कि सबौर प्रखंड अंतर्गत गंगा के किनारे बसे गांवों में गंगा का तेज कटाव हो रहा है। फरका पंचायत के वार्ड तीन एवं सात में कटाव जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो दर्जन घर कभी भी गंगा में समा सकता है। हालांकि, ऐसे घरों के लोग घर खाली कर कहीं और शरण ले चुके हैं।

14 लाख की लागत से हुआ था तैयार

जानकारी के अनुसार, जो जलमीनार गंगा नदी में समाया है। वह करीब 200 लोगों को पानी आपूर्ति करने के लिए बना हुआ था।, जो देखते ही देखते गंगा में समा गया। इसे बनाने में 14 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लोगों का कहना है कि इलाके में कटाव काफी तेजी से जारी है। इससे लोग डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं इसकी चपेट में लोग न आ जाए।

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास

बता दें कि कटाव को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा इंतजाम किए गए हैं, लेकिन उसका असर नहीं दिख रहा है। फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से आठ सेमी नीचे है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव जारी है। कभी दो सेमी बढ़ता है तो कभी चार सेमी कम जाता है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!