पटना

जेल से बाहर आए बदमाश ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों की पिटाई से हुई मौत; गोपालगंज का है मामला

बिहार के गोपालगंज में एक अपराधी ने जेल से छूटकर दुकानदार को गोली मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने एक दुकानदार को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली लगने से घायल दुकानदार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है।

बाइक सवार बदमाश ने चलाई गोली

पुलिस के मुताबिक, जगदीशपुर गांव निवासी और किराना दुकानदार पवन कुमार सिंह अपने दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे। दुकानदार अभी कुछ समझ पाते तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने भाग रहे दोनों अपराधियों में से एक को पकड़ लिया।

बदमाश की जमकर पिटाई

बताया जाता है कि पकड़े गए अपराधी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अपराधी भागने में सफल रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर रही है। घायल दुकानदार को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने अपराधी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की हुई पहचान

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक ठाकुर के रूप में की गई है, जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। वह आर्म्स एक्ट में जेल गया था। मृतक अपराधी किस्म का व्यक्ति था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article