Bhagalpur News: इन दिनों बिहार में चुनावी माहौल के बीच अपराध का ग्राफ बढ़ता देख प्रशासन हाई अलर्ट हो चुका है। इसी कड़ी में, भागलपुर में अपराध नियंत्रण और चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सघन वाहन जांच और रोको-टोको अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है।
एसएसपी हृदय कांत ने सभी डीएसपी और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाएं। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार, अवैध शराब और हथियारों की तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस अभियान का उद्देश्य चुनावी माहौल को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाए रखना है।
