पटना

Patna: पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधी ढेर, एक दारोगा को भी लगी गोली

Patna Police Encounter: पटना के फुलवारी शरीफ में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें दो अपराधियों की गोली लगने से मौत हो गई। इस दौरान गौरीचक थाना का एक एसआई भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों अपराधियों पर लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं।

Image

दानापुर में पुलिस मुठभेड़

Patna Police Encounter: बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो अपराधी मारे गए और एक सब इंस्पेक्टर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल भी बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटपाट के उद्देश्य से आठ- दस की संख्या में अपराधी फुलवारी शरीफ के हिंदुनी गांव में इकट्ठा हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने दो से तीन थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन

पटना पश्चिम के सिटी पुलिस अधीक्षक शरत आर एस ने बताया कि पिछले कई दिनों से डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही थीं। डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इसी बीच सोमवार की रात सूचना मिली कि हिंदूनी गांव में वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम हिंदुनी गांव पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसआई विवेक कुमार को गोली लग गई। पुलिस ने भी अपराधियों को वार्निंग देते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधियों को गोली लगी।

फरार अपराधियों की छापेमारी जारी

अपराधियों को गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है। घायल एसआई को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से दो पिस्तौल और कई खोखे बरामद किए गए हैं। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article