हाजीपुर में बनेगा 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर, पटना-मुजफ्फरपुर के बीच यात्रा होगी आसान, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

उत्तर बिहार के विभिन्न शहरों से राजधानी पटना की यात्रा अब और भी सरल हो जाएगी। हाजीपुर में 500 करोड़ रुपये की लागत से एक नया फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के माध्यम से, जो वाहन शहर के भीतर प्रवेश नहीं करना चाहते, वे ऊपरी डेक का उपयोग करके सीधे शहर से बाहर निकल सकेंगे।

हाजीपुर, पटना और उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। शहर में जल्द ही एक नया डबल डेकर फ्लाईओवर बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को लगभग 500 करोड़ लागत से बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर रामाशीष चौक और पासवान चौक के बीच 5 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 12 लेन होंगी। इस डबल डेकर फ्लाईओवर का मुख्य उद्देश्य छपरा-हाजीपुर और मुजफ्फरपुर-हाजीपुर हाईवे को आपस में जोड़ना है। इस फ्लाईओवर के बनने से हाजीपुर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी छुटकारा मिलेगा।

Flyover

हाजीपुर में बनेगा 12 लेन का डबल डेकर फ्लाईओवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) (फोटो - Canva)

जल्द शुरू होगा काम

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि सितंबर की शुरुआत में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट को दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वैशाली की डीएम, वर्षा सिंह के अनुसार, फ्लाईओवर के बनने से रामाशीष चौक और गांधी सेतु के बीच लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। फ्लाईओवर में 150 पिलर बनेंगे और साथ ही बीएसएनएल गोलंबर को भी सुंदर बनाया जाएगा।

End of Feed