पटना

Bihar News: बिहार के इन दो शहरों को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कनेक्टिविटी, एक तो अयोध्या रूट पर चलेगी

बिहार को जल्द ही दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात और मिलने वाली है। इनमें से एक ट्रेन पटना से उत्तर बिहार होते हुए रामनगरी अयोध्या तक जाएगी, जबकि दूसरी राजधानी को उत्तर बिहार के रास्ते सीमांचल से जोड़ेगी।

Image

बिहार को मिलेगी दो और वंदे भारत की सौगात (फोटो - PTI)

Photo : PTI

बिहार में चुनावी वर्ष के दौरान दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। इनमें से एक ट्रेन अयोध्या रूट पर संचालित होगी, जिससे पटना और उत्तर बिहार के विभिन्न शहरों से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या तक यात्रा करना आसान हो जाएगा।

पटना-अयोध्या वंदे भारत का रूट

दोनों ट्रेनों का संचालन पटना से किया जाएगा, जो मुजफ्फरपुर के माध्यम से चलेंगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से अयोध्या के बीच 565 किलोमीटर की दूरी लगभग 7.5 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

पूर्णिया-पटना वंदे भारत का रूट

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्णिया से पटना के दानापुर के बीच चलेगी, जो मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होते हुए दानापुर तक पहुंचेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में दिल्ली में इन ट्रेनों की घोषणा की थी।

हालांकि, इन ट्रेनों की आधिकारिक समय सारणी अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन ट्रेनों को हरी झंडी मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्व रेलवे पहले से गोरखपुर से एक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कर रहा है, जिसमें यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article