Patna Holi Special Train Update: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अब तक 37 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का शिड्यूल जारी किया है। इसके तहत सोमवार की शाम 5:35 बजे जम्मूतवी स्टेशन से ट्रेन नंबर 04664 रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार की रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04663 मंगलवार की रात 11:45 बजे पटना जंक्शन से खुलेगी। यह ट्रेन गुरुवार की सुबह 5:15 बजे जम्मूतवी स्टेशन पहुंच जाएगी। रेलवे ने लुधियाना-अंबाला कैंट-यमुना नगर-मुरादाबाद के रास्ते दो जोड़ी और स्पेशल ट्रेन परिचालित करने का निर्णय लिया है।
वहीं, पटना जंक्शन से आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मंगलवार की शाम 5:45 बजे पटना जंक्शन से ट्रेन नंबर 04065 दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार की सुबह 10:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। पटना जंक्शन से मंगलवार की रात 11:45 बजे ट्रेन नंबर 09418 पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल ट्रेन खुलेगी। ट्रेन बुधवार की सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
