बिहार के सारण में दर्दनाक हादसा; टायर फटने से पलटी पिकअप वैन, 4 की मौत

बिहार के सारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और 15 से अधिक घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार वाले पिकअप वैन का टायर फट गया और वह पलट गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Saran Road Accident: बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ में जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह घटना छपरा-हाजीपुर नेशनल हाइवे पर नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन के पास हुई। पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब एक पिकअप वैन मक्का लादकर दिघवारा से हाजीपुर जा रही थी।

Pickup van overturned after tyre burst

टायर फटने से पलटी पिकअप वैन

तेज रफ्तार से चल रही पिकअप का अचानक एक टायर फट गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई। वाहन के पलटने के साथ ही उसपर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई है।

End of Feed