Bihar Accident News: मातम में बदली नए साल की खुशियां, नहर में बाइक गिरने से तीन लोगों की मौत

Bihar Accident News: बिहार के रोहतास जिले में एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Accident News: बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नहर से मृतकों के शव को निकाला गया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Accident News

मातम में बदली नए साल की खुशियां

नहर में बाइक गिरने से तीन लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, सासाराम के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपनी बहन के घर नटवार गांव उसका जन्मदिन मनाने गए थे और देर रात वापस गुनसेज गांव आ रहे थे। इस बीच, रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी गई। सुबह में जब कुछ लोग उस सड़क की ओर निकले तब लोगों ने शव देखा तब घटना की जानकारी मिली और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

End of Feed