पटना

Rabri Devi Birthday: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का जन्मदिन, बेटे तेजप्रताप का भावुक पोस्ट

Rabri Devi Birthday: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन 1 जनवरी को है, उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है, मां के जन्मदिन पर तेजप्रताप का भावुक पोस्ट सामने आया है।

Image

राबड़ी देवी का जन्मदिन 1 जनवरी को है

Photo : Twitter

Rabri Devi Birthday News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस क्रम में उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। लोग उनसे मिलकर नए वर्ष और जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद के विधायक मुकेश रौशन पहुंचे और उन्हें नए साल एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राजद विधायक ने कहा कि उन्होंने राबड़ी देवी को जन्मदिन और नए वर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।इसके अलावा भी बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पहुंच रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर मिठाईयां भी बांटी जा रही है।

वहीं मां के जन्मतिथि के मौके पर बड़े पुत्र तेज प्रताप ने एक्‍स हैंडल पर भावुक पोस्‍ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि माता जीवन की पहली गुरु होती है. मेरी जिन्दगी की सबसे अमूल्य रत्न हैं मेरी मां. आपके जीवन को ईश्वर हमेशा सुख और समृद्धि से भर दे. मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी मां. आपकी ममता, आपकी मुस्कान, आपके प्यार और आस्था को सलाम. मेरी स्नेही आदरणीय माँ आपके जन्मदिन की दिल से शुभकामनाएं.

लालू यादव ने भी पत्नी की शुभकामनाएं दी हैं

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने भी पत्नी की शुभकामनाएं दी हैं। उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं हमने दे दी हैं।राबड़ी देवी का जन्म 1955 में गोपालगंज में हुआ था। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमंत्री उस समय बनी जब बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में उनके पति को जेल जाना पड़ा था।

राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद सम्भाला

राबड़ी देवी ने तीन कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद सम्भाला। मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल सिर्फ़ 2 साल का रहा। दूसरे और तीसरे कार्यकाल में उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पाँच साल का कार्यकाल पूरा किया। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी वैशाली के राघोपुर क्षेत्र से निर्वाचित हुईं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article