भागलपुर में छठ पूजा के पहले दिन बड़ा हादसा, घाट की सफाई के दौरान नदी में डूबे तीन बच्चे

Children Drowned in Bhagalpur: भागलपुर में छठ पर्व के पहले दिन चार बच्चे गंगा नदी में डूब गए। इनमें से एक बच्चे को बचा लिया गया। लेकिन तीन की मौत हो गई। तीनों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Children Drowned in Bhagalpur: लोकआस्था के महापर्व छठ की मंगलवार को शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां छठ घाट की सफाई के दौरान तीन लोगों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, यह घटना बड़ी मोहनपुर दियारा क्षेत्र की है जहां एक ही परिवार के चार बच्चे गंगा तट पर छठ की सफाई और स्नान करने गए थे। इसी क्रम में एक बच्चा नदी की तेज धारा में डूबने लगा। इसी क्रम में अन्य तीन बच्चे उसे बचाने के लिए पानी के तेज बहाव में पहुंच गए। इस घटना में एक बच्चे को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीन बच्चों की मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

drowning in river

नदी में डूबे बच्चे (सांकेतिक फोटो)

सभी शव हुए नदी से हुए बरामद

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में मौसम कुमारी, जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को गंगा से बरामद कर लिया है। कहलगांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में कुल चार बच्चे डूबे थे। तीन को अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

End of Feed