Patna News: पटना में हर इलाके में बेहतरीन जगह हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बीता सकते हैं। अहम बात है कि उन जगहों पर कितनी निजता कायम रहती है। ऐसे में आप कुछ खास पार्क, रेस्टोरेंट, कैफे में जा सकते हैं। पार्क में आप पटेल नगर स्थित एनर्जी पार्क जा सकते हैं। यह पार्क बेहद खूबसूरत और निजता के लिहाज से भी अच्छा है। कुम्हरार पार्क जाएं। यह भी अच्छा पार्क है। पटना सिटी स्थित पटना साहिब गुरुद्वारा जा सकते हैं। पवित्र धार्मिक स्थल होने के साथ प्रेमी जोड़ों का फेवरेट स्थल है। इस क्षेत्र में आपको कई बेहतरीन रेस्टोरेंट भी मिल जाएंगे।
पी एंड मॉल जा सकते हैं। यहां वैलेंटाइन डे स्पेशल कई आउटलेट्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। यहां शॉपिंग करने के साथ किसी रेस्टोरेंट में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी बता सकते हैं। इसके अलावा वन मॉल जा सकते हैं। अच्छी शॉपिंग हो सकती है।
