बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के योगापट्टी क्षेत्र में एक महिला के साथ क्रूरता की विभत्स घटना सामने आयी है। इस क्रूरता के लिए जिम्मेदार लोग भी महिला के अपने ही परिवार के लोग हैं। यहां के बलुआं परेगवा गांव के निवासी मोहन राम की पत्नी 30 वर्षीय ममता देवी को उसके अपने ही देवर और देवरानी ने अर्धनग्न करके बुरी तरह से पीटा।
देवर-देवरानी ने महिला को अर्धनग्न करके पीटा
आरोप है कि देवर और देवरानी ने हत्या करने की मंशा से ममता देवी का गला भी दबाया था। महिला के गले पर गला घोंटने के निशान पाए गए हैं और नाक से खून भी निकल रहा था। घटना आज यानी मंगलवार 13 मी की सुबह की है। ममता देवी ने घटना के बारे में बताया कि उनका देवर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके देवर और देवरानी ने उनके साथ इस तरह की बर्बरता की।
घटना के दौरान ममता देवी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष भी काफी किया। उनके परिवार का आर्थिक स्थिति कमजोर है और उसका पति मोहन राम दिल्ली में मजदूरी करता है। घायल ममता देवी को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने खतरे से बाहर होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
Livehindustan की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को शिकायत नहीं मिली है और थानाध्यक्ष कंचन भास्कर का कहना है कि आवेदन मिलने पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना सामाजिक और कानूनी दृष्टि से काफी गंभीर है, जिसमें परिवार के ही सदस्यों ने महिला के साथ हिंसा की। यह घटना महिला सुरभा और घरेलू हिंसा के मुद्दे को उजागर करती है।
