पटना

हिंदू-मुसलमान करेंगे तो बिहार में एंट्री नहीं होने देंगे, बागेश्वर सरकार को तेज प्रताप की चेतावनी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 2, 2023, 07:47 AM IST

Bageshwar Dham Sarkar : मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि 'अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मूसलमान को लड़वाने के लिए बिहार आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा। हमारे लोग एयर पोर्ट पर उनका घेराव करेंगे। भाईचारे का संदेश देने पर ही बिहार में उनकी एंट्री होगी।' तेज प्रताप ने एक ट्वीट किया है।

Bageshwar Dham Sarkar : बिहार में दरबार लगाने को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे बेटे तेज प्रताप में ठन गई है। 13 मई को पटना में बागेश्वर धाम का दरबार लगना है लेकिन तेज प्रताप का कहना है कि अगर बागेश्वर बाबा दरबार में हिंदू-मुसलमान करेंगे तो वह बिहार में उनकी एंट्री नहीं करने देंगे। बाबा बागेश्वर के इस दरबार को लेकर भाजपा और आरजेडी आमने-सामने आ गई हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि अगर आरजेडी बागेश्वर बाबा को रोकने का काम करेगी तो उनके समर्थन में भी लोग आएंगे। बागेश्वर बाबा का वह भी समर्थन करते हैं।

हिंदू-मूसलमान करेंगे तो विरोध करूंगा-तेज प्रताप

मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि 'अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मूसलमान को लड़वाने के लिए बिहार आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा। हमारे लोग एयर पोर्ट पर उनका घेराव करेंगे। भाईचारे का संदेश देने पर ही बिहार में उनकी एंट्री होगी।' तेज प्रताप ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि 'धर्म को टुकड़ो में बाटने वालो को करारा जवाब मिलेगा। तैयारी पूरी है...हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई-भाई।'

क्या तेज प्रताप ने बनाई है अपनी सेना?

देश भर में अपना दरबार लगाते हैं और हिंदुत्व एवं सनातन धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कभी वह शस्त्र और कभी शास्त्र की बात करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में पटना में पोस्टर लगे हैं। एक पोस्टर में लिखा है, 'पाटलीपुत्र के पावन धरती पर आप का स्वागत है। बागेश्वर सरकार का दरबार, वेलकम टू बिहार, रोक सको तो रोक लो।' तेज प्रताप के एक अन्य ट्वीट में कुछ युवाओं को ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है। सवाल है कि बागेश्वर सरकार को रोकने के लिए क्या तेज प्रताप ने अपनी 'सेना' बना ली है? तेज प्रताप के तेवरों से ऐसा लगता है कि बागेश्वर सरकार के दरबार का यह मामला आगे और तूल पकड़ेगा।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article