छपरा में तांत्रिक की हत्या, अपराधियों ने बहाने से घर के बाहर बुलाकर मारी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 04:57 PM IST

छपरा में तीन बाइकसवार युवकों ने एक तांत्रिक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक सवार युवकों ने की तांत्रिक की हत्या
  • घर के बाहर मारी गोली
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Chapra Crime News: छपरा में एक तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने तांत्रिक को बहाने से घर के बाहर बुलाकर उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। जब तांत्रिक के परिजन जख्मीं हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tantrik shot dead in Front of House

तांत्रिक की गोली मारकर हत्या (फोटो साभार - ट्विटर)

यह घटना परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव की है। जहां गन्नी साह नाम का व्यक्ति झाड़फूंक का काम किया करता था। रविवार की सुबह उसके घर पर तीन युवक बाइक से आए, अपराधी पेट दर्द का बहाना बना कर तंत्र मंत्र के लिए वहां आए थे। जैसे ही तांत्रिक ने दरवाजा खोला और बाहर आया, अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि तांत्रिक को तीन गोलियां लगी थी, जिसमें से एक गोली उसके सीने पर, दूसरी कंधे के पास और तीसरी सर में लगी। गोली लगने के बाद तांत्रिक बेसुध होकर वहीं गिर गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed