Supaul News: सुपौल में 9 धुर जमीन के लिए अपने ही हुए खून के प्यासे, कर दी गोलियों की बौछार, 1 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 03:59 PM IST

Supaul News: घटना की सूचना पर सुपौल सदर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Supaul News: बिहार के सुपौल में मंगलवार को महज 9 धुर जमीन के लिए अपनों के बीच ही खूनी जंग हो गई। एक के बाद एक कई गोलियां चलीं, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की जांच में अभी तक पहले किसने गोली चलाई ये साफ नहीं हो पाया है।

Supaul News

बिहार के सुपौल में जमीन विवाद में हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed