पटना

Supaul News: सुपौल में 9 धुर जमीन के लिए अपने ही हुए खून के प्यासे, कर दी गोलियों की बौछार, 1 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 03:59 PM IST

Supaul News: घटना की सूचना पर सुपौल सदर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Image

बिहार के सुपौल में जमीन विवाद में हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Supaul News: बिहार के सुपौल में मंगलवार को महज 9 धुर जमीन के लिए अपनों के बीच ही खूनी जंग हो गई। एक के बाद एक कई गोलियां चलीं, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। इस मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पहले गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की जांच में अभी तक पहले किसने गोली चलाई ये साफ नहीं हो पाया है।

कहां की है घटना

गोलीबारी की यह घटना परसा वार्ड की है। मंगलवार सुबह करीब 10 यह गोलीकांड हुआ है। मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार परसा वार्ड एक निवासी सुखदेव साह और सीताराम साह के बीच महज 9 धुर जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर थाने में मुकदमा भी दर्ज है।

मृतक के पिता का आरोप

मृतक के पिता सुखदेव साह ने इस घटना को लेकर बताया कि एक महीना पहले उन्होंने घर के आगे सड़क किनारे कुछ ईंट जमा कर रखी थी, जिसे आज उनके परिजनों द्वारा हटाया जा रहा था। इसी बीच सीताराम राम साह, संजय कुमार साह, राजू साह और दिलीप साह सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। ईट-पत्थर भी चलने लगी। इसी बीच संजय अपने घर गया और बाहर निकला तो उनके बेटे मुकेश के मुंह में गोली मार दी। जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों का दावा है कि मुकेश को गोली मारने के बाद संजय ने खुद को भी गोली मार ली।

घायल के परिजनों का अलग दावा

वहीं घायल 35 वर्षीय संजय कुमार साह के पिता सीताराम साह का दावा है कि मारपीट के दौरान पहले मुकेश ने संजय के सीने में गोली मार दी और फिर खुद को भी मुंह में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

दोनों पक्षों का अलग-अलग दावा

गोली किसने और किसपर पहले चलाई यह खुलासा नहीं हो पाया है। दरअसल दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गोली चलाने का दावा कर रहा है। लिहाजा पुलिस जांच में जुट गई है। बहरहाल घटना की सूचना पर सुपौल सदर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article