पटना

वंदे भारत एक्सप्रेस पर जमकर पत्थरबाजी, शीशे टूटे; DRM ने बनाया एक्शन का प्लान

भागलपुर से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर भागलपुर में पत्थरबाजी पर मालदा रेल डिवीजन ने एक्शन लेने की बात कही है। डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और भारत सरकार ने जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन शुरू की है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

पटना : भागलपुर से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है। मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम ने अपील की है कि ऐसी घटनाओं से लोग बाज आएं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और इसे जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए भारत सरकार ने शुरू किया है। दरअसल, भागलपुर और टेकानी स्टेशन के बीच सोमवार को शरारती तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन की बोगी का शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी रेलकर्मी ने संबंधित अधिकारियों को दी। हालांकि, ट्रेन में सफर करने वाले यात्री और रेलकर्मियों को कुछ नहीं हुआ। इस घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

इसके अलावा शरारती तत्वों ने रामपुरहाट और दुमका के बीच पिनरगड़िया के पास भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया। पथराव में ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम मनीष गुप्ता ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अपील की है कि यह राष्ट्र की संपत्ति है और भारत सरकार ने जनहित में आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन शुरू की है। पूर्व रेलवे के लिए वंदे भारत महत्वपूर्ण ट्रेन है, जो भागलपुर से हावड़ा के लिए चलती है। 14 अप्रैल को सूचना मिली कि हाट पुरानी हॉल्ट के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया।

उन्होंने बताया कि सूचना के मुताबिक, कोच सी-टू का शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। हम लोगों ने इसकी विस्तृत छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। ट्रेन में जो बाहर की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगा होता है, उसके फुटेज की भी जांच की जा रही है। उम्मीद है कि हम जल्द ही ऐसे तत्वों को पकड़ने में कामयाब होंगे। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि रेल राष्ट्र की संपत्ति है, इसे हमें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, क्योंकि हम सभी इसका प्रयोग करते हैं। अगर किसी को लगता है कि कोई असामाजिक तत्व ऐसा कर रहा है तो इसकी छानबीन में रेल प्रशासन की मदद जरूर करें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article