Patna Holi Special Train: होली बाद कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें ट्रेनों के बारे में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 07:13 PM IST

Patna News: होली में लोगों को बिहार पहुंचाने के बाद अब पूर्व मध्य रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों से वापसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। गुरुवार को पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन समेत छह स्टेशनों से आठ ट्रेनें अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हुईं। बरौनी स्टेशन से रात 12:10 बजे ट्रेन नंबर 05279 पुणे के लिए रवाना हुई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को दरभंगा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए शाम 6 बजे रवाना होगी ट्रेन
  • शनिवार को पटना जंक्शन से सुबह 7:20 बजे खुलेगी देहरादून के लिए ट्रेन
  • दानापुर से सुबह 11:30 बजे कोटा के लिए रवाना होगी ट्रेन

Patna Holi Special Train Schedule: होली बाद लोगों को अपने कार्यस्थल या अन्य गंतव्य तक जाने में असुविधा नहीं होगी। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों से गुरुवार से नई दिल्ली, मुंबई, कोटा, यशवंतपुर आदि शहरों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलने लगी हैं। मुजफ्फरपुर स्टेशन से रात 8:10 बजे ट्रेन नंबर 05269 वलसाड स्टेशन के लिए रवाना होगी। रक्सौल स्टेशनसे शाम 7.15 बजे ट्रेन नंबर 07052 सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई। दानापुर स्टेशन से रात 8:50 बजे सिकंदराबाद के लिए ट्रेन नंबर 07220 रवाना होगी।

Patna Train

पटना से चल रहीं होली स्पेशल ट्रेनें

पटना जंक्शन से रात 9 बजे दुर्ग स्टेशन के लिए ट्रेन नंबर 08794 रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार की शाम 7:10 बजे वहां पहुंचेगी। पटना जंक्शन से रात 10:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए ट्रेन नंबर 03255 रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार की दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

End of Feed