पटना

बिहार में नए साल पर शराब आपूर्ति को लेकर तस्कर सक्रिय, पुलिस ने दबिश बढ़ाई; कई जगहों पर रेड

बिहार में नए साल की तैयारी के बीच शराब तस्कर काफी सक्रिय हो गए हैं। इसे लेकर बिहार पुलिस ने अपनी दबिश बढ़ा दी है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

बिहार के लोग जहां नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, शराब तस्कर भी बढ़ी मांग का फायदा उठाने की पूरी तैयारी में जुट गए हैं। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ भी सक्रियता बढ़ा दी है, जिस कारण बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जा रही है। मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 14 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि बेला इंडस्ट्रियल एरिया से एक ट्रक बरामद हुआ है जिसमें लकड़ी के बुरादा में छिपाकर रखी गई करीब आठ हजार लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

कई जगहों पर छापेमारी

पूर्वी चंपारण जिले में पिछले 24 घंटे में 899 लीटर विदेशी और 54 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कई इलाकों में अवैध शराब भट्ठियों को भी नष्ट किया गया है। इस बीच, गोपालगंज जिले में बड़ी मात्रा में जब्त की गई शराब और भट्ठी को नष्ट किया गया। रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में 5,813 लीटर देसी और विदेशी शराब नष्ट की गई।

शराब तस्कर एक्टिव

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नए साल के आगमन को लेकर शराब तस्करों की सक्रियता की आशंका को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शराब तस्कर तस्करी नित नए तरीके भी ईजाद कर रहे हैं।

सभी जिलों में चला अभियान

उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर को सभी जिलों में एक साथ विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान में 8,283 लीटर देसी, 895 लीटर विदेशी और 73 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई थी। इसके अलावा 6,800 लीटर कच्ची देसी शराब भी नष्ट की गई थी। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है जिसमें शराब बेचने, खरीदने और उसके सेवन पर पाबंदी है।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article