सुधा डेयरी ने GST कट का सीधा फायदा पहुंचाया आम ग्राहकों तक, दूध, घी, मक्खन, पनीर सबके दाम हुए कम

भारत सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी के बाद कॉम्फेड ने ‘सुधा’ ब्रांड के दूध, मक्खन, पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम घटा दिए हैं। उपभोक्ताओं को अब सस्ते दामों पर शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे। यह कदम लाखों परिवारों को सीधी आर्थिक राहत देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

भारत सरकार ने हाल ही में GST परिषद की 56वीं बैठक में अहम फैसले लिए गए। उन निर्णयों का असर अब उपभोक्ताओं की जेबब पर सीधा दिखने भी लगा है। 3 सितंबर 2025 को हुई बैठक में केंद्र सरकार ने कुछ दुग्ध उत्पादों (Milk Products) पर GST दरों में कमी की घोषणा की थी, जो आज यानी सोमवार 22 सितंबर 2025 से लागू हो गई हैं। इसके अनुरूप ही बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने ‘सुधा’ ब्रांड के विभिन्न उत्पादों के दामों में संशोधन कर उपभोक्ताओं को राहत दी है।

Sudha Milk

सुधा डेयरी ने ग्राहकों को दिया GST कट का फायदा

मक्खन श्रेणी में टेबल बटर 50 ग्राम का दाम 32 से घटाकर 31 रुपये किया गया है, 100 ग्राम का मूल्य 56 से घटाकर 55 रुपये और 500 ग्राम के दाम 275 से घटाकर 270 रुपये कर दिए गए हैं।

End of Feed