केबल पुल से जुड़ रहे पटना और वैशाली, इसी साल शुरू होगा ब्रिज; झारखंड से नेपाल तक आसान होंगी राहें

पटना और वैशाली के बीच बन रहा छह लेन का केबल ब्रिज इस साल पूरा हो जाएगा। झारखंड से नेपाल बॉर्डर तक की यात्रा को भी आसान बनाने वाला ये पुल, आसपास मौजूद बाकी पुलों से गाड़ियों के दबाव को कम करेगा और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगा।

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार, गंगा से बंटे बिहार के दो हिस्सों को जोड़ते हैं कई सारे पुल। एक ऐसा ही अत्याधुनिक पुल, जो बिहार के उत्तरी-दक्षिणी इलाके को जोड़ रहा है, इस साल बनकर पूरा हो जाएगा। पटना और वैशाली के बीच बन रहा ये पुल केबल ब्रिज है। जो सुविधाओं के साथ विकास की ओर कदम बढ़ाने की भी एक निशानी है।

kachchi dargah bidupur ganga bridge will start this year

इस साल शुरू होगा पटना-वैशाली केबल ब्रिज

जाम की समस्या होगी हल

बिहार की राजधानी पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली जिले के बिदुपुर तक छह लेन के इस केबल पुल के बनने से नवादा, मुंगेर या नालंदा से आने वाली गाड़ियों को उत्तर बिहार जाने के लिए पटना आने की जरूरत नहीं होगी। इससे समय और ईंधन की बचत होगी। इसके अलावा ये ब्रिज झारखंड से नेपाल सीमा तक आना-जाना आसान करेगा और पटना के प्रमुख पुलों पर जाम की समस्या को कम करेगा। इस पुल के बनने से पटना के जेपी सेतु, महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर गाड़ियों का दबाव कम होगा। अक्सर इन पुलों पर जाम लग जाता है। नया पुल चालू होने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

End of Feed