सिवान में अनोखी शादी, हाथों में हथकड़ी लगाए मंडप पर पहुंचा दूल्हा, प्रेमिका से रचाया ब्याह, फिर पहुंच गया जेल

बिहार के सिवान जिले में न्यायालय के ACJM प्रथम के आदेश पर एक साल से जेल में बंद एक युवक ने प्रेमिका संग शादी रचाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। हाथों में हथकड़ी लगाए मंडप में दूल्हा बन पहुंचे इस युवक को शादी के बाद फिर जेल भेज दिया गया है।

सिवान जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां एक साल से जेल में बंद युवक की कोर्ट के आदेश के अनुसार, शादी हुई और उसके बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया है। यह मामला गोरेयाकोठी प्रखंड क्षेत्र के दुधरा के रहने वाले हरेराम सिंह का है। बताया जा रहा है कि हरेराम सिंह और भीठी की रहने वाली खुशी कुमारी एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने भागकर साथ रहने का फैसला लिया। लेकिन लड़की के परिवार ने पुलिस मामला दर्ज कराया और पुलिस ने हरेराम सिंह को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। हरेराम सिंह इस मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद है।

कोर्ट के आदेश पर हुई दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार, हरेराम सिंह और खुशी एक दूसरे से प्यार करते थे और उनका यह प्यार इतना अधिक बढ़ चुका था कि दोनों ने घर से भागकर साथ रहने का फैसला किया। लेकिन लड़की के परिवार को यह नागवार था। इसलिए परिवार ने लड़के पर लड़की को जबरदस्ती भगा का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़के और लड़की को पकड़ा और लड़के को जेल भेज दिया।

End of Feed