पटना

सिवान में अनोखी शादी, हाथों में हथकड़ी लगाए मंडप पर पहुंचा दूल्हा, प्रेमिका से रचाया ब्याह, फिर पहुंच गया जेल

बिहार के सिवान जिले में न्यायालय के ACJM प्रथम के आदेश पर एक साल से जेल में बंद एक युवक ने प्रेमिका संग शादी रचाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। हाथों में हथकड़ी लगाए मंडप में दूल्हा बन पहुंचे इस युवक को शादी के बाद फिर जेल भेज दिया गया है।

सिवान जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां एक साल से जेल में बंद युवक की कोर्ट के आदेश के अनुसार, शादी हुई और उसके बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया है। यह मामला गोरेयाकोठी प्रखंड क्षेत्र के दुधरा के रहने वाले हरेराम सिंह का है। बताया जा रहा है कि हरेराम सिंह और भीठी की रहने वाली खुशी कुमारी एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने भागकर साथ रहने का फैसला लिया। लेकिन लड़की के परिवार ने पुलिस मामला दर्ज कराया और पुलिस ने हरेराम सिंह को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। हरेराम सिंह इस मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद है।

कोर्ट के आदेश पर हुई दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार, हरेराम सिंह और खुशी एक दूसरे से प्यार करते थे और उनका यह प्यार इतना अधिक बढ़ चुका था कि दोनों ने घर से भागकर साथ रहने का फैसला किया। लेकिन लड़की के परिवार को यह नागवार था। इसलिए परिवार ने लड़के पर लड़की को जबरदस्ती भगा का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़के और लड़की को पकड़ा और लड़के को जेल भेज दिया।

लगभग एक साल से मामला न्यायालय में चल रहा था और उस दौरान युवक हरेराम सिंह जेल में बंद था। लेकिन सोमवार (3 मार्च) दोपहर में न्यायालय में केस की सुनवाई के दौरान मामले में थोड़ा ट्विस्ट आया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) प्रथम के द्वारा आदेश सुनाया गया कि एक घंटे के अंदर लड़का और लड़की आपसी सहमति से मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी करके न्यायालय में सूचित करें।

मंदिर में वकिल और पुलिस हाजिरी में हुई शादी

कोर्ट के इस आदेश को मंडल कारा सिवान को भेजा गया और एक साल से प्रेमिका को भगाने के मामले में जेल में बंद हरेराम सिंह को पूरे सुरक्षा के बीच न्यायालय के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर में लाया गया। हाथ में हथकड़ियों के साथ शादी करने पहुंचे दूल्हे को देख मंदिर और सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। यहां लड़की खुशी पहले से मौजूद थी। वकील और पुलिस की हाजरी में दोनों ने हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article