Sitamarhi: फिर पटरी पर लौटी रीगा चीनी मिल, 40 हजार क्विंटल गन्ने की होगी पेराई; इन जिलों के किसानों को होगा लाभ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2021 से बंद रीगा चीनी मिल का दोबारा से शुभारंभ कर दिया है। बताया गया कि इस चीनी मिल की स्थापना 1932 में की गई थी। इसके बाद 2021 में यह बंद हो गया। कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे अधिग्रहित किया है।

सीतामढ़ी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने रीगा चीनी मिल के संचालन कार्यों की जानकारी ली और मिल परिसर का जायजा लिया।

Riga Sugar Mill inaugurated

रीगा चीनी मिल

1932 में स्थापित हुई थी चीनी मिल

बताया गया कि इस चीनी मिल की स्थापना 1932 में की गई थी। इसके बाद 2021 में यह बंद हो गया। कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे अधिग्रहित किया है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में इस मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल है। इससे आसपास के कई जिले के गन्ना किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया।

End of Feed