पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में बदेलगा मौसम, रजाई के साथ छातों का कर लें इंतजाम; शीतलहर का अलर्ट जारी

बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 28 और 29 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है। इस बारिश के साथ ही राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 28 और 29 दिसंबर को बारिश होने का अनुमान जताया है। इस बारिश के साथ ही राज्य में ठंड में इजाफा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे बिहार में फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जैसे जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे जिलों के एक या दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण बिहार में मौसम में बदलाव हो रहा है। निचले वायुमंडल में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के सम्मिश्रण से भी बारिश हो रही है।

तापमान में क्या होगा बदलाव?

बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात में तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है। गुरुवार को राज्य का सबसे ठंडा शहर सहरसा का अगवानपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे गर्म शहर खगड़िया रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article