बिहार मे भीषण गर्मी के चलते 46 बच्चे और टीचर बेहोश, 15 जून तक बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी

बिहार में भीषण गर्मी के दौरान सोमवार को स्कूलों के खुलते ही 14 जिलों के 46 बच्चे और शिक्षक बेहोश हो गए और बीमार पड़ गए। जिसके बाद स्कूलों को 11 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान छात्रों के साथ ही टीचरों का भी अवकाश रहेगा।

Bihar School Closed: बिहार में स्कूलों के खुलते ही छात्रों और टीचरों के स्वास्थ्य पर गर्मी का बुरा प्रभाव देखने को मिला है। राज्य में अभी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद सोमवार को स्कूल खुल गए। जिससे कई जिलों के बच्चों की तबियत खराब हो गई और शिक्षक भी इस भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए। स्कूलों के खुलते ही 14 जिलों में 46 बच्चे और टीचर बीमार पड़ गए या बेहोश हो गए। सोमवार को बिहार के 19 जिले भीषण लू की चपेट में रहे। लू के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें तीन सारण और भोजपुर से थे। इससे पहले रविवार को दो तीर्थयात्रियों की भी लू लगने से मौत हो गई।

Weather Heat wave

बिहार के कई जिलों में लू का रेड अलर्ट

15 जून तक सभी स्कूलों में छुट्टी

बिहार में 1 जून से स्कूल खुलने वाले थे। लेकिन प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण 10 दिनों तक छुट्टी बढ़ाने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद सोमवार को स्कूल खोले गए। लेकिन राज्य में अभी भी भयकंर गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते कई छात्रों और टीचरों की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद अब स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी जिलों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों में 11 से 15 जून तक अवकाश रहेगा। इस दौरान स्टूडेंट्स के साथ ही टीचरों की भी छुट्टी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने सोमवार को इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

End of Feed