पटना

पटना के कई इलाकों में 31 अगस्त तक स्कूल बंद, बाढ़ के खतरे के बीच डीएम ने जारी किया आदेश

पटना में बाढ़ के खतरे को देखते हुए कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर है, जिस वजह से स्कूल को बंद करने का फैसला लिया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। स्कूलों को इसलिए बंद किया गया है, क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इस वजह से जिले के कई स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। बताया गया है कि इससे स्कूली छात्रों और शिक्षक खतरे में पड़ सकते हैं। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

पटना के 76 स्कूल रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पटना जिले के 76 स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इनमें अथमलगोला, बाढ़, बख्तियारपुर, दानापुर, फतुहा, मनेर, मोकामा और पटना सदर प्रखंड के दियारा इलाके के स्कूल शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि इन इलाकों के स्कूल 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

अधिकारियों को निर्देश जारी

पटना के जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि स्कूलों को बंद करने का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होता है। जिलाधिकारी की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा प्रथम है, इसलिए बाढ़ के खतरे को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article