पटना

Muzaffarpur News: हेड मास्टर साहब की घिनौनी करतूत, 5वीं क्लास की छात्रा से रेप की कोशिश

Muzaffarpur News: स्कूल के हेडमास्टर पर कथित तौर पर एक 5वीं क्लास की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। प्रधानाध्यापक पर कक्षा में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है-

Image

बिहार में5वीं क्लास की छात्रा से रेप की कोशिश (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कथित रूप से पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्या सागर के अनुसार, इस मामले में सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी फरार प्रधानाध्यापक मजहर जीशान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आरोपी द्वारा कक्षा में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

उन्होंने कहा, "यह घृणित घटना कुछ दिन पहले हुई थी। इसको लेकर लोगों के बीच आक्रोश है।’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि पीड़िता अब तक डर के कारण चुप थी। आरोपी द्वारा कक्षा में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किये जाने पर छात्रा ने शोर मचा दिया जिसपर स्कूल की रसोइया वहां पहुंच गई और फिर बच्ची प्रधानाध्यापक के चंगुल से बच गई।’’

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा, "पुलिस को तब पता चला जब परिवार के सदस्य पड़ोसियों के साथ स्कूल परिसर में घुसे और उनमें से एक ने आपातकालीन नंबर डायल किया।" पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हमने स्कूल के रसोइये का बयान भी दर्ज कर लिया है, जो कथित तौर पर लड़की की चीखें सुनकर कक्षा में पहुंची थी।"

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article