Samastipur Bridge Collapsed: समस्तीपुर में इस पुल का भरभराकर गिर गया अहम हिस्सा, अधिकारी ने दी सफाई

Samastipur bridge span collapsed: समस्तीपुर में नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास पुल पर बना स्पैन गिर गया। घटना के बाद जेसीबी की सहायता से निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों और मजदूरों द्वारा मलबे को हटाया गया।

Samastipur bridge span collapsed: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस क्रम में समस्तीपुर के नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास कुछ ही दिन पहले पुल पर एक स्पैन बनाया गया था। ये स्पैन रविवार रात टूटकर गिर गया। इस घटना के बाद पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस बीच घटनास्थल पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारी और मजदूरों को बत्ती जलाकर जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाते हुए देखा गया। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है।

Samastipur bridge span collapsed

समस्तीपुर में पुल पर बना स्पैन गिरा

बता दें कि ये पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के निर्माणाधीन संपर्क पथ का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार, इसका निर्माण नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। गंगा पर बन रहे पुल के अलावा यहां 45 किलोमीटर का एक एप्रोच रोड भी बनाया जाना है। महासेतु के निर्माण और इसके संपर्क पथ के लिए 1603 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी।

End of Feed