पटना

बिहार के रोहतास में सड़क हादसा, गया जा रहे तीन राजस्थानी यात्रियों की मौत; 15 घायल

बिहार के रोहतास में एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी राजस्थान के रहने वाले थे और गया में पिडंदान करने जा रहे थे। इसके अलावा 15 लोग घायल हो गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक यात्री बस के खड़े ट्रक में टक्कर मार देने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग राजस्थान से गया पिंडदान करने आ रहे थे।

राजस्थान के रहने वाले थे मृतक

पुलिस के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले कई लोग एक यात्री बस से गया पिंडदान करने जा रहे थे। इसी दौरान बताया जा रहा है कि चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद के नजदीक यात्री बस से चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान बालू सिंह, नरेंद्र सिंह और गोवर्धन सिंह के रूप में कई गई है। घायलों में कई महिलाएं भी बताई जा रही हैं।

ड्राइवर को आई झपकी

बताया जाता है कि ड्राइवर की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बस पर 40 से अधिक लोग सवार थे।

इस मामले पर नर्सिंग सहायक निखिल कुमार पटेल ने बताया, "राजस्थान से पिंडदान के लिए बस जा रही थी। ड्राइवर को रात में झपकी के कारण बस से उसका नियंत्रण हट गया और एक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसमें तीन लोगों की मौत और 15 लोग घायल हैं। उनको सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।"

इनपुट-आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article