राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पटना में हार्ट अटैक आने के बाद इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वे पटना में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन में भाग लेने आए हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया।
फाइल फोटो।
दिल्ली किया गया रेफर
वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया। देवनानी को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाने की प्रक्रिया जारी है। इधर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।उन्होंने डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं उन्हें देखने आया हूं।
