पटना

स्मार्ट मीटर को लेकर विपक्ष का हंगामा, राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिहार में करोड़ों का घोटाला हुआ है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के नाम पर करोड़ों के घोटाले का नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है। बिहार विधान परिषद के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है।

विपक्ष ने किया हंगामा

विपक्ष की मांग है कि स्मार्ट मीटर की वजह से गरीबों का शोषण हो रहा है। इसलिए, तुरंत स्मार्ट मीटर को हटाया जाए। इस प्रदर्शन में राबड़ी देवी खुद भी मौजूद थी। राबड़ी देवी ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

नीतीश सरकार पर आरोप

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से तत्काल स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मीटर में लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। सरकार तुरंत इस मीटर को बंद करें। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है। गरीब परेशान है। उसके पास पैसा नहीं है कि स्मार्ट मीटर में जो बिल आ रहा है, उसे वह रिचार्ज कराए, सरकार क्या कर रही है सरकार को तुरंत इस मीटर को बंद करना चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article