पटना

रेड लाइट एरिया में पहुंची पुलिस, इस हालत में लड़के-लड़कियों को देख 'खाकी' को बंद करनी पड़ी आंखें!

बिहार की पटना पुलिस ने रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 10 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े गए, जिसमें कई नाबालिग शामिल हैं।

Image

(सांकेतिक फोटो)

पटना: रेड लाइट एरिया में पटना पुलिस की नजर टेढ़ी है। गुरुवार को अरवल शहर में एक रेड लाइट एरिया पर छापेमारी में 10 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े गए, जिनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। अब पुलिस सेक्स रैकेट के सरगना की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराये जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर बिहार पुलिस मुख्यालय के कमजोर वर्ग यूनिट की टीम ने यह कार्रवाई की।

रेड लाइट एरिया में हड़कंप

डीएसपी देव कुमार और महिला पुलिसकर्मी की टीम एक-एक घर की तलाशी ली। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपत्तिजनक हालत में दो लड़के और दो लड़कियां मौजूद थीं। एनबीटी के मुताबिक, इस नजारे को देखकर महिला पुलिसकर्मियों को अपनी आंखें बंद करनी पड़ीं।

कई घरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी मिले। सभी लड़के-लड़कियों को स्थानीय थाने ले जाया गया। पुलिस अब इन लड़कियों की काउंसलिंग कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि देह व्यापार का सरगना कौन है? पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद लड़कियों को उनके घरवालों को सौंप दिया जाएगा या फिर उन्हें सरकारी आश्रय गृह में भेजा जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article