बिहार की राजनीतिक बिसात पर शह-मात खेलेंगे लालू-नीतीश के बेटे! निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज

बिहार की राजनीति में लाल प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप यादव उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत यादव के भी राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द ही जेडीयू में शामिल होकर पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

बिहार में यह अटकलें तेज हैं। जी हां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। विशेषतौर पर होली के बाद JDU दफ्तर के बाहर निशांत के पोस्टर लगने से इन अटकलों को हवा मिली है। अगर अकटलें सही साबित होती हैं तो अब नीतीश कुमार नहीं, उनके बेटे निशांत को तेजस्वी यादव की चुनौती से निपटना होगा।

Nishant and Nitish Kumar

निशांत कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी लगातार CM नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री की याददाश्त को लेकर भी तेजस्वी कई बार करार हमला कर चुके हैं। अगर नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीतिक लॉन्चिंग होती है तो ऐसे में तेजस्वी को भी अपनी हमले की दिशा बदलनी पड़ सकती है। क्योंकि होली के बाद अचानक निशांत की राजनीतिक लॉन्चिंग की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

End of Feed