Patna Crime: पटना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को सरेंडर किया है। जानकारी के अनुसार, हत्या का यह मामला पटना के पीरबहोर थाना कैंपस का है। बताया जा रहा है कि सिपाही ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर रूम में ताला लगाकर पुलिस लाइन पहुंच गया। यहां सिहारी ने खुद को पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को जब्त किया गया। पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी धनंजय पुलिस लाइन में तैनात 15 बैच का सिपाह था।
पटना
Patna Crime: पटना में सिपाही ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सरकारी क्वाटर के कमरे में मिला शव
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Feb 22, 2025, 01:05 PM IST
