पटना

बिहार में RJD विधायक के भाई के घर पहुंची पुलिस, छापेमारी में हथियार सहित नोट गिनने की मशीन बरामद

पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पिंकू यादव के ठिकाने पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन बंदूक, नोट गिनने की मशीन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

बिहार की राजधानी पटना में एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पिंकू यादव के घर पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन बंदूक, नोट गिनने की मशीन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पिंकू यादव राजद विधायक रीतलाल यादव का भाई बताया जा रहा है।

कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खगौल थाना कांड संख्या 284/24 में कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस की टीम ने पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में अवैध हथियार, कैश और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट सहित नोट गिनने की एक मशीन भी बरामद की गई है।

कई ठिकानों पर छापेमारी

दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी छापेमारी लगातार चल रही है। इसके ठिकानों से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं।

उन्होंने बताया, "छापेमारी के दौरान तीन बंदूकें जिनका लाइसेंस अभी नहीं दिखाया गया है, इसको जब्त किया जा रहा है। साढ़े ग्यारह लाख रुपये कैश भी बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा जमीन के पेपर, स्टांप पेपर भी मिले हैं। इनके घर से पैसा गिनने की एक मशीन भी बरामद की गई है।"

आरोपी की तलाश जारी

बता दें कि पिंकू यादव की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। एम्स के एक सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलवाने और उन्हें धमकी देने के एक मामले में पुलिस को पिछले कई दिनों से विधायक के भाई पिंकू यादव की तलाश कर रही है , लेकिन वह अब तक पुलिस से बच रहा है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article