Patna: बिजली चोरी करने वाले व्यक्ति को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, आरोपी को छुड़ा ले गई भीड़, FIR दर्ज

Patna: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा इलाके में बिजली की चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया और आरोपी को छुड़वाकर भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक अन्य व्यक्ति को सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए गिरफ्तार किया है।

Patna: पटना में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आम जनता तो आम जनता अब पुलिस वालों पर भी हमले होने लगे हैं। पुलिस पर हमले का ऐसा ही एक मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया और पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को लोगों ने छुड़ा लिया। पुलिस पर हमले और लोगों द्वारा किए गए हंगामे के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स को इलाके में भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने हालात पर काबू पाया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Patna Police Attack

बिजली चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

पटना में पुलिस पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा इलाके में बिजली चोरी के मामले पर पुलिस आरोपी राकेश यादव को पकड़ने के लिए गई थी। पकड़े गए आरोपी को छुड़वाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। हालात को काबू करने के लिए और अधिक पुलिस फोर्स को मैनपुरा इलाके में भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया और राकेश यादव के पड़ोसी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि सूरज के परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं। इस मामले को लेकर काफी देर तक मैनपुरा इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

End of Feed