पटना

Patna Weather Update : अगले 24 घंटे में बदलेगा पटना का मौसम, इतनी बढ़ेगी ठंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 02:22 PM IST

Patna Weather Forecast: राजधानी के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह के समय कोहरा भी रह सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में एक बार लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है। पिछले तीन-चार दिनों से धूप की तपिश बढ़ गई थी। ऐसे लग रहा था कि फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा।

Image

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दो-चार डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान
  • दो दिनों तक 20-30 किमी की रफ्तार से बहेगी हवा
  • सुबह में कोहरे का भी प्रभाव दिखने के आसार


Cold Will Increase in Patna: पटना समेत पूरे सूबे के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे में तापमान में यह बदलाव होगा। सूबे में दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। किसी-किसी जगह पर हवा के झोंके सतह पर 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह सकते हैं। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने नाविकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुमंडल उच्च दबाव का क्षेत्र विकसित होने से हवा की गति बढ़ेगी। मौसम दो दिनों के बाद सामान्य होगा।

सूबे में पछुआ हवा का प्रवाह बना है। पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज हुआ। इस दौरान 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज हुआ है। सोमवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, बुधवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने के आसार हैं।

बेगूसराय का अधिकतम तापमान 18.11 डिग्री

भागलपुर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री है। 3.6 किलोमीटर की रफ्तार से हवा बह रही। गया का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, मधुबनी का अधिकतम तापमान 28.51 डिग्री, अररिया का अधिकतम तापमान 17.51 डिग्री, पूर्णिया का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 22.61 डिग्री और बेगूसराय का अधिकतम तापमान 18.11 डिग्री रहा। बेगूसराय में 9.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है।

एक दिन पहले बढ़ा है जिलों का न्यूनतम तापमान

शनिवार को कई जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस दिन पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, जमुई, शेखपुरा, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, सबौर, जमुई, बांका, पूर्णिया, फारबिसगंज का न्यूनतम तापमान बढ़ा था। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article