Valentine Day in Patna: प्रेमी जोड़ों से फुल हुए पटना के पार्क, गंगा किनारे भी उमड़ी भीड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:56 AM IST

Valentine Day celebration in Patna: राजधानी में युवक-युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वैलेंटाइन डे पर सुबह से प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बीता रहे हैं। हर कोई अपनी प्लानिंग के तहत खास जगह पर पहुंच रहा है। ऐसे में शहर के पार्क, पिकनिक प्वाइंट, कैफे, रेस्टोरेंट में सुबह से प्रेमी जोड़ों की भीड़ है। धार्मिक स्थलों पर भी लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि इनमें शादीशुदा जोड़े अधिक हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीघा घाट से गांधी मैदान तक मरीन ड्राइव पर युवाओं की भीड़्र
  • थिएटरों और पार्कों में भी प्रेमी जोड़े पहुंचे
  • धार्मिक स्थलों पर टेका मत्था


Patna News: पटना में वैलेंटाइन डे पर सभी पार्कों में युवाओं की भीड़ है। टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। प्रेमी जोड़े सबसे अधिक पार्कों में पहुंच रहे हैं। इसके अतिरिक्त कुछ जगहों पर भी अच्छी-खासी भीड़ है। शहर के गांधी मैदान से उत्तर में बने ज्ञान भवन के पीछे सभ्यता द्वार भी प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा जगह बन गया है। यह पटना का इंडिया गेट है। चारों ओ पौधों और फूलों से घिरा यह स्थल लोकप्रिय हो चुका है। यहां युवक अपने पार्टनर के साथ खूब सेल्फी ले रहे हैं और क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं।

patna Marine Drive

मरीन ड्राइव पर वैलेंटाइन मनाने पहुंचे हैं युवा

गांधी मैदान के पास ही थिएटरों में भी प्रेमी जोड़ों की भीड़ है। यहां भी लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। गुनगुनी धूप के बीच गांधी मैदान में भी दर्जनों प्रेमी जोड़े बैठे हैं। अलग-अलग फूड स्टॉल्स से लजीज व्यंजन खरीदकर भी खा रहे हैं।

End of Feed