Patna News: पछुआ हवा के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मंगलवार को ठंड बढ़ गई थी। शाम में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ी। बुधवार को तेज धूप के बाद भी पछुआ हवा के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शुक्रवार और शनिवार को पटना समेत पूरे सूबे के औसत तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
इससे पहले बुधवार को पटना समेत कई शहरों में तापमान में बहुत बदलाव नहीं दिखा। गुरुवार से सूबे के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में आंशिक तौर पर बदलाव शुरू हो जाएगा। इसका असर शाम में अधिक देखने को मिलेगा।
