Patna Ganga Ghat: पटना के 33 गंगा घाट होंगे स्वच्छ, एक अभियान बदल रहा शहर की सूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 03:10 PM IST

Patna Ganga Ghat Sanitation: नए साल में पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। शहर के विभिन्न कूड़ा प्वाइंट को समाप्त कर दिया गया है। शेष कूड़ा प्वाइंट भी जल्द समाप्त कर दिए जाएंगे। इन जगहों पर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं, अब गंगा घाटों को हमेशाा साफ-सुथरा रखे जाने पर जोर दिया गया है। इसकी शुरुआत दीघा क्षेत्र से की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीघा के पाटी पुल घाट से स्वच्छता कार्यक्रम का आगाज
  • जनता, वार्ड पार्षदों एवं अधिकारियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
  • शहर के 600 कचरा प्वाइंट किए गए समाप्त

Patna News: मुख्य शहर के साथ अब गंगा घाट भी स्वच्छ और सुंदर बनेंगे। सभी 33 गंगा घाटों को साफ-सुथरा रखने की योजना बनाई गई है। नगर निगम ने दीघा के पाटी पुल घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान शहर एवं गंगा घाटों, नदी को स्वच्छ रखने के लिए आम लोगों, वार्ड पार्षदों एवं निगम के अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बता दें शहर को साफ-स्वच्छ रखने के लिए 600 कूड़ा प्वाइंट समाप्त कर दिए गए हैं। शेष कूड़ा प्वाइंट भी बहुत जल्द साफ-सुथरा हो जाएंगे।

Patna ganga ghat

पटना का गंगा घाट, जिसे बनाया जाना है स्वच्छ

नगर निगम का लक्ष्य है कि 26 जनवरी तक शहर के सभी कूड़ा प्वाइंट साफ हो जाए। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कूड़ाा प्वाइंट पर सफाई कर वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। वहीं, गंगा घाटों की हर दिन पूरी तरह साफ-सफाई के लिए कवायद तेज कर दी गई है। अब गंगा घाटों पर भी स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट घाट, बुद्ध घाट, रानी घाट, महेंद्रू घाट, मिरचाई गली घाट, भद्र घाट पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। एक फरवरी को महावीर घाट पर अंतिम स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना है।

End of Feed