Pesticides Detector Device: पटना के 16 साल के अमित की डिवाइस बताएगी आपकी सब्जी और फल में है कितना केमिकल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 09:34 PM IST

Patna Amit Pesticides Detector Device: राजधानी का एक हुनरमंद बेटा सामने आया है। इसने एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिससे फल और सब्जी में केमिकल की मात्रा पता चल जाएगी। इस डिवाइस को बनाने वाले अमित कुमार है। फिलहाल आम लोगों के लिए यह डिवाइस बाजार में उपलब्ध नहीं हो सकेगी, लेकिन निकटतम भविष्य में लोग इसका उपयोग कर अपनी सेहत को खतरनाक केमिकल से बचा सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभी डिवाइस का प्रोटोटाइप हुआ है तैयार
  • मार्केट रिसर्च के बाद तैयार होगा प्रोडक्ट
  • डिवाइस बनाने में 700-800 रुपए हुए खर्च

Patna News: फल और सब्जियों में मौजूद खतरनाक केमिकल का अब भी आसानी से पता लगा सकेंगे। पटना निवासी 16 साल के अमित कुमार ने पेस्टिसाइड्स डिटेक्टर डिवाइस बनाई है। इस डिवाइस की मदद से फलों और सब्जियों में केमिकल की मात्रा पता की जा सकती है। अभी डिवाइस का प्रोटोटाइप बनाया गया है। मार्केट रिसर्च कर प्रोडक्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद आम लोग डिवाइस का इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, हाल के वर्षों में फलों और सब्जियों में केमिकल्स का अधिक प्रयोग होने लगा है। इसे देखते हुए अमित ने सर्वे किया था। इसमें पाया की कई लोगों को मालूम ही नहीं होता है कि पेस्टिसाइड्स क्या होता है? और ये शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है।

patna amit kumar device inventor

अपनी डिवाइस के साथ अमित कुमार

अमित ने सर्वे के दौरान कई सैंपल्स इकट्ठा किए। फिर आईसीएमआर गए। वहां मालूम हुआ की पेस्टीसाइड के डिटेक्शन के लिए गैस क्रोमैटोग्राफी मेथड है, लेकिन ये मेथर्ड डिटेक्शन के लिए दो से तीन दिन समय लेता है। फिर अमित ने ऐसी डिवाइस बनाने की सोची जो 10-15 सेकंड में यह रिपोर्ट दे की फल-सब्जी में कितनी मात्रा में केमिकल है।

End of Feed