जाम के झाम से मुक्त होगा पटना, खगौल से दीघा तक फोर लेन सड़क का होगा निर्माण

पटना में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए खगौल से दीघा तक रूपसपुर नहर पर सड़क को चौड़ी किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू होने जा रही है।

पटना: शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए काम जारी है। खगौल से दीघा तक रूपसपुर नहर पर बनने वाली चौड़ी सड़क का सपना सच होने वाला है।रूपसपुर नहर पर खगौल से दीघा तक की सड़क को फोरलेन में बदलने की योजना तैयार है, जो न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी चार चांद लगाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रक्रिया अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में शुरू होने जा रही है।

सड़क

पटना में ट्रैफिक दबाव होगा कम

पटना में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली बाईपास पर भारी वाहनों को टाइमिंग के जरिए नियंत्रित किया जा रहा है। शहर के अंदर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां टू लेन है, उसे फोर लेन में बदला जा रहा है। रूपसपुर नहर पर खगौल से दीघा तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की योजना है। यह सड़क 8.5 किमी लंबी है और वर्तमान में टू लेन है, जिसकी चौड़ाई लगभग 10 मीटर है। फोरलेन बनने के बाद सड़क की चौड़ाई लगभग 14 मीटर हो जाएगी। कागजी प्रक्रिया चल रही है और अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

End of Feed