Vande Bharat Express: जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही रांची और पटना के बीच शुरू होने की संभावना है। नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से पटना-रांची के बीच चलेगी और इससे यात्रियों के यात्रा समय में लगभग दो घंटे की कमी आने की उम्मीद है। इससे पहले ट्रेन के 25 अप्रैल को लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण लॉन्च को टाल दिया गया है। जल्द ही उद्घाटन की नई तारीख की घोषणा होने की उम्मीद है।
गया से बोकारो-मुरी और हजारीबाग रोड होते हुए रांची पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग टाउन, टाटीसिलवाई, बरकाकाना, कोडरमा, गया और जहानाबाद में भी रुकेगी। रूट पर ट्रेन संचालन का जिम्मा दक्षिण मध्य रेलवे को सौंपा गया है। लोको पायलटों और चालक दल के सदस्यों का प्रशिक्षण पहले से ही जारी है। पटना-गया खंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस के 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस: स्टेशन, स्पीड, रूट, लॉन्च की तारीख
- रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चालू हो जाने के बाद दोनों शहरों के बीच का आवागमन घटकर केवल छह घंटे रह जाएगा।
- इस रूट पर ट्रेन के 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
- पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग टाउन, टाटीसिलवाई, बरकाकाना, कोडरमा, गया और जहानाबाद में रुकेगी।
- रिपोर्टों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों के लिए दो अलग-अलग समय सारिणी प्रस्तावित की गई हैं जो रांची और पटना के बीच चलेगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
- पटना में इस ट्रेन का मेंटीनेंस राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्रस्तावित है, जबकि रांची में हटिया में किया जाएगा।
- ट्रेन के लॉन्च की तारीख और किराए को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं
रांची और पटना में रेल यात्रियों द्वारा स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
