पटना

Suicide in Patna: 6 महीने से 4 युवक कर रहे थे छेड़खानी, परेशान छात्रा ने दे दी जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:02 PM IST

Student Suicide in Patna: राजधानी में छेड़खानी से परेशान होकर एक छात्रा ने अपनी जान दे दी। 10वीं की छात्रा को चार युवक पिछले छह महीने से परेशान कर रहे थे। चार युवक जब उसके गांव तक पहुंच गए तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने चारों युवकों पर छेड़खानी, आत्महत्या करने को मजबूर करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Image

पटना में 10वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर गांव की घटना
  • बाढ़ कोर्ट के वकील की तीन बेटियों में दूसरी बेटी थी छात्रा
  • छात्रा के गांव के हैं दो आरोपी

Patna Crime News: पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हाईपुर गांव में छेड़खानी से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 14 साल की छात्रा को चार युवक छह महीने से परेशान कर रहे थे। इस कारण छात्रा ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। चारों युवक 13 अक्टूबर को उसके गांव तक पहुंच गए। इससे वह बेहद सहम गई और फंदे से झूल गई। मृत छात्रा के पिता बाढ़ कोर्ट में वकील हैं। इनकी तीन बेटियों में छात्रा दूसरी बेटी थी। आरोपियों में दो युवक छात्रा के गांव के ही रहने वाले हैं। जबकि एक मोर गांव के दो अन्य आरोपी है।

हाल में मैट्रिक परीक्षा का भरा था फॉर्म

छात्रा ने हाल ही में मैट्रिक परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था। आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चारों युवकों पर छेड़खानी करने, आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस का दावा है कि, बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोचिंग के दौरान भी करते थे छेड़खानी

आरोप है कि, चारों युवक कोचिंग के दौरान भी छात्रा से छेड़खानी करते थे। उस पर अश्लील कमेंट किया करते थे, जिससे वह काफी परेशान रह रही थी। छात्रा के परिजन बदनामी के डर से इन युवकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवा रहे थे। आखिरकार छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। पीड़िता के पिता ने जब आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो उन लोगों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली थी। इनसे परेशान होकर ही छात्रा को मैट्रिक का फॉर्म भरवाने के लिए उसके पिता अपने साथ लेकर गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article