पटना मेट्रो की उल्टी गिनती शुरू! जानें कितना होगा किराया, इस दिन से मिलेगा सफर का आनंद

Patna Metro Ticket Fare: पटना में मेट्रो की शुरुआत 15 अगस्त से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। पहली मेट्रो मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच तीन कोच की चलेगी। हालांकि जरूरत के हिसाब से कोच बढ़ाए भी जा सकते हैं। पटना मेट्रो में टिकट का किराया कितना होने वाला है, आइए जानते हैं:

Patna Metro Ticket Fare: बिहार में पहली मेट्रो की सौगात राजधानी पटना को मिलने वाली है। पटना में जल्द ही मेट्रो रफ्तार भरने वाली है। इसके शुरू होने से लोगों को सस्ते और सुविधाजनक सफर का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। पटना में मेट्रो की शुरुआत अगस्त से होगी। 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मेट्रो ट्रेन का पहला कोच महाराष्ट्र से अगले महीने पटना आएगा। वहीं बेंगलुरु में दूसरी मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि पटना मेट्रो में टिकट का किराया कितना होगा?

Meta AI Metro

Meta AI

तीन कोच की होगी पहली मेट्रो

पटना में पहली मेट्रो की शुरुआत मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बीच होगी। इस लाइन पर तीन कोच वाली मेट्रो दौड़ने के लिए तैयार है। इस मेट्रो में एक बार में 150 लोग बैठकर सफर कर सकेंगे। हालांकि जरुरत के अनुसार ट्रेन के कोच की संख्या 8 तक बढ़ाई जा सकती है। पटना मेट्रो का किराया 10 से 60 रुपये तक रहेगा। यह किराया दूरी पर निर्भर होगा। किराया तय करने के लिए कम दूरी पर ज्यादा किराया और लंबे सफर पर कम किराए का फॉर्मूला लगेगा। हालांकि अभी अंतिम दर तय नहीं की गई है। जल्द ही फेयर फिक्सेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर सरकार मेट्रो का फाइनल किराया तय करेगी।

End of Feed