Patna Metro: पटनावासियों का मेट्रो के लिए इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 15 अगस्त से पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए इस रूट पर मेट्रो डिपो और एलिवेटेड स्टेशनों का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कंपनी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में काम तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए।
Meta AI
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा
पटना स्थित नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यालय में पटना मेट्रो के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को समीक्षा बैठक की गई। जिसमें विभाग की अपर सचिव वर्षा सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PMRCL) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की टीम भी मौजूद रही। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने जिवेश कुमार ने प्रायोरिटी कॉरिडोर की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया। जिससे 15 अगस्त 2015 से पटना में मेट्रो की सेवा आम जनता के लिए शुरू हो सके।
6 किमी लंबा होगा प्रायोरिटी कॉरिडोर
मंत्री ने अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिया कि वे कड़ी मेहनत और समन्वय के साथ काम को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार के लोगों के लिए अहम परिवहन सुविधा साबित होगी। इसलिए इस परियोजना को समय पर पूरा करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बता दें कि पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक होगा। यह एलिवेटेड रूट 6 किमी लंबा होगा। जिसमें पांच स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल और न्यू आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन होंगे।
