पुलिस के सामने हत्यारे की हत्या, 14 साल के बच्चे की गर्दन काट चढ़ा था पोल पर

  • Edited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 1, 2023, 06:32 PM IST

पटना के पुनपुन में एक व्यक्ति ने 14 साल के बच्चे की हत्या कर दी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के सामने उसे पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस दौरान कई राउंड फायर भी किए।

Patna Crime News: बिहार के पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस मौके पर ही मौजूद थी, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के आगे अधिकारी बेबस नजर आए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Patna crime, crime news

पुलिस के सामने हत्या के आरोपी की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

जानकारी के मुताबिक, घटना पटना के पुनपुन के अकौना की है। यहां एक व्यक्ति ने राम इकबाल सिंह के पुत्र 14 वर्षीय गोलू की धारदार हथियार से गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इस वारदात का पता ग्रामीणों को लगा तो आक्रोश फैल गया और सैंकड़ो लोग हत्यारे को पकड़ने के लिए पहुंच गए।

End of Feed